रवि शंकर शर्मा :-
मोकामा में एक कार अनियंत्रित होकर 30 फ़ीट खाई में जा गिरी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक स्विफ्ट कार पटना की तरफ से आ रही थी जो मोकामा थाना क्षेत्र के औटा हाल्ट के पास NH 31 पर अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे टाल पानी भरे गड्ढे में जा गिरी.
स्थानीय लोगों ने ज़ब हादसा देखा तो पानी में जाकर तुरंत सहायता की और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
मोकामा थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया की किसी को विशेष चोट नहीं आई है, सबकी जान बाल बाल बच गई.
हालाँकि कार अभी भी पानी में तैर रही है जबकी यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज़ दिया गया. ये सभी पटना के रहने वाले बताये गये हैँ.




