महागठबंधन सरकार में 31 नए मंत्री बने, राजद का दबदबा!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार:-

बिहार : महागठबंधन सरकार में 31 नए मंत्री बने, राजद का दबदबा

कैबिनेट में राजद के 16 और जदयू के 11 मंत्री
तेज प्रताप व नीतीश के विरोधी जगदानंद के पुत्र सुधाकर सिंह भी कैबिनेट में
राज्यपाल फागू चौहान ने दिलाई शपथ, आज ही होगा विभागों का बंटवारा
खराब सेहत के कारण लालू दिल्ली से नहीं आ सके

पटना : बिहार में महागठबंधन की नीतीश सरकार का आज पहला कैबिनेट विस्तार हुआ।राज्यपाल फागू चौहान ने 31 विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई। महागठबंधन में सबसे ज्यादा सीटें होने के चलते कैबिनेट में भी लालू यादव की पार्टी राजद का दबदबा देखने को मिला। राजद के 16 विधायकों ने मंत्रिपद की शपथ ली। जबकि जदयू के 11, कांग्रेस के 2, हम को एक और एक निर्दलीय विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।
शपथ ग्रहण समारोह 52 मिनट तक चला। खराब स्वाथ्यय के कारण राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिल्ली से पटना नहीं आ सके और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए। विभागों का बंटवारा भी आज ही होने की संभावना है। सबसे खास बात रही राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र सुधाकर सिंह का शपथ लेना। बता दें कि जगदानंद नीतीश कुमार के धुर विरोधी हैं। बताया जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के मनाने पर सुधाकर सिंह मंत्री बनने को तैयार हुए। आज शपथ लेकर मंत्री बनने वाले इस प्रकार है-
विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र यादव, तेज प्रताप यादव, आलोक मेहता, आफाक आलम, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, सुरेंद्र प्रसाद यादव, रमानंद यादव, संजय झा, मदन सहनी, कुमार सर्वजीत, ललित यादव और संतोष कुमार सुमन, शीला कुमारी, सुनील कुमार, समीर कुमार, चंद्रशेखर, सुमित कुमार सिंह (निर्दलीय), मोहम्मद जमा खान, जयंत राज, जितेंद्र कुमार राय, अनीता देवी, सुधाकर सिंह, इसराइल मंसूरी, सुरेंद्र राम, कार्तिकेय सिंह, शहनवाज आलम, शमीम अहमद और मुरारी गौतम ने शपथ लीं।

Join us on:

Leave a Comment