रवि शंकर शर्मा!
महागठबंधन सरकार के नितीश कैबिनेट का आज विस्तार हो गया, राजद से तेजप्रताप समेत कुल 16 नेताओं को मंत्री बनाया गया है, जबकी जेडीयु से 11, कांग्रेस से 2, HAM से 1 और निर्दलीय से एक नेता मंत्री बने हैँ. नितीश कैबिनेट में मोकामा के शिवनार निवासी कार्तिक सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली, उनके शपथ लेते ही मोकामा में रंग ग़ुलाल उड़ने लगे और आतिशबाजी होने लगी. कहा जाता है की जेल से ही पूर्व विधायक अनंत सिंह ने कमान सम्हाल रखी थी, जिसका परिणाम ये हुआ की कार्तिक सिंह को मन्त्रीमंडल में जगह मिल गई. कार्तिक सिंह पहली बार बिहार विधान परिषद के सदस्य निर्वाचित हुये हैँ और मंत्री भी बन गये. उन्हें अनंत सिंह का बेहद करीबी बताया जाता है. अनंत समर्थकों में उनके मंत्री बनने से काफी ख़ुशी देखी जा रही है. अनंत सिंह और कार्तिक सिंह जिंदाबाद के नारे लग रहे हैँ, अबीर ग़ुलाल उड़ाए जा रहे हैँ और आतिशबाजी हो रही है.




