ट्रेन की चपेट में आकर कार्यरत मजदूर की मौत!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में ट्रेन की ठोकर से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना गढ़हारा थाना क्षेत्र के गढ़हारा कील रेलवे यार्ड की है , हालांकि शुरुआती दौर में परिजनों को हत्या की आशंका हुई थी लेकिन बाद में ट्रेन की ठोकर से मजदूर की मौत की बात की पुष्टि की गई। दरअसल कील गांव निवासी 45 वर्षीय राम किशोरी महतो गढ़हारा रेलवे यार्ड में ट्रेन से गिट्टी उतारने का काम करता था। बुधवार की रात भी वह रेलवे यार्ड में काम करने के लिए गया था। बताया जाता है कि इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान किसी ट्रेन के झटके से वह रेलवे लाइन किनारे फेंका गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो मौके पर पहुंच शव को उठाकर घर ले आए और इसकी सूचना गढ़हारा थाना पुलिस को दी। सूचना पर गढ़हारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल की। परिजनों ने बताया कि रेल से ठोकर लगने की वजह से मौत होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। मृतक मजदूर रामकिशोर महतो को 5 बच्चे हैं उसकी मौत के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है राम किशोरी महतो की कमाई से पूरा घर परिवार चलता था इस वजह से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बाईट- मृतक के भाई

Join us on:

Leave a Comment