पंचायत के दौरान हथियार लेकर पहुँचे लोगों को किया पुलिस के हवाले!

SHARE:

हाजीपुर वैशाली से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

राजापाकर थाना के बरांटी ओपी अंतर्गत बेझा गांव में पंचायत के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प होते-होते बचा । गौरतलब हो कि राजापाकर गांव निवासी संतोष कुमार, पिता चंदेश्वर राय एवं बेझा गांव निवासी राम सोभित पाण्डेय, पिता जामुन पाण्डेय रवि भूषण पाण्डेय व शशि भूषण पाण्डेय पिता राम सोभित पाण्डेय के बीच जमीनी विवाद को लेकर सोमवार को पंचायत आयोजित किया गया था। पंचायत की कार्यवाही चल रही रही थी कि दोनों पक्षों के बीच बहसा बहसी हुआ। इसी बीच द्वितीय पक्ष के शशि भूषण पाण्डेय अपने हाथ में
पिस्टल एवं रवि भूषण पाण्डेय अपने हाथ में फरसा व तलवार लेकर लहराते हुए मारपीट पर उतारू हो गए । जिस पर उपस्थित पंचों ने उक्त दोनों व्यक्तियों को धर दबोचा तथा पंचायत हीं बिठाए रखा एवं इसकी सूचना बरांटी ओपी को दिया गया। घटना की सूचना पर बनाती ओपी के पुरानी महेश्वर प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शशि भूषण पाण्डेय एवं रवि भूषण पाण्डेय को एक पिस्टल, एक फरसा, एक तलवार एवं एक कुदाल के साथ गिरफ्तार किया तथा थाने पर लाकर प्राथमिकी दर्ज की एवं जेल भेज दिया।

Join us on:

Leave a Comment