3 बच्चियों पर कुत्ते के झुंड का हमला, एक की कुएँ में गिरने से मौत, 2 घायल!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में तीन बच्चियों पर कुत्ते के झुंड ने हमला कर दिया बच्ची अपने आपको बचाने के लिए भागी और गहरे कुआं में गिर गई जिससे एक बच्ची की मौके पर मौत हो गई जबकि 2 बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। दरअसल सोमवारी को लेकर फूल तोड़ने घर से निकली तीन किशोरियों पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया जिससे भागने के दौरान तीनों किशोरी कुएं में गिर गई। इस हादसे में दो किशोरियों को तो किसी तरह बचा लिया गया जबकि एक किशोरी की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा गांव की है। मृतक किशोरी की पहचान पहसारा पश्चिमी निवासी सन्तोष तांती की 15 वर्षीय पुत्री नीलम कुमारी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर अहले सुबह ही 3 सहेली अपने-अपने घर से फूल तोड़ने के लिए गांव में निकली थी। तभी पहसारा पश्चिमी गांव में एक जगह फूल तोड़ते वक्त कुत्ते के झुंड ने किशोरियों पर हमला कर दिया। जिससे बचने के लिए तीनों किशोरी इधर-उधर भागने लगी। इसी क्रम में गांव में ही पुराने कुएं में एक-एक कर तीनों किशोरी गिर गई। आस-पड़ोस के लोगों बांस की सीढ़ी लगाकर कुआं से दो किशोरी को बाहर निकाला लेकिन तीसरी किशोरी की कुआं के पानी में डूबने से मौत हो गई है। सोमवार की सुबह सुबह हुई इस घटना से गांव में सन्नाटा छा गया है और घरवालों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। घटना की सूचना पाकर नावकोठी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Join us on:

Leave a Comment