नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट :-
साइकिल से पूरे बिहार का भ्रमण करने निकली अपर्णा सिन्हा का आगमन सोमवार को नवादा में हुआ, जहां सदर अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ उमेश कुमार भारती द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया। सबसे खास बातें की 30 दिनों में अर्पणा सिन्हा ने 3000 किलोमीटर की दूरी कर पूरे बिहार का भ्रमण की है। अपर्णा सिन्हा ने बताया कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए अपने गृह जिला नालंदा इस यात्रा की शुरुआत की थी। उन्होंने बताया कि 30 दिनों में 3 हजार किलोमीटर की यात्रा कर आज नवादा पहुंचा हूं। बिहार भ्रमण में नवादा मेरा 38वां जिला है। उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य महिलाओं की झिझक को दूर करना और समाज में दबे-कुचले महिलाओं को जागरुक कर उनमें जज्बा पैदा करना है। उन्होंने कहा कि बीते 26 जून को नालंदा से यात्रा शुरु की हूं। भोजपुर के रास्ते बक्सर, गया होते हुए नवादा जिला पहुंचा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए कोई भी कार्य ना तो जटिल है और ना ही असंभव। बस अपने इरादे को मजबूत करने की आवश्यकता है। आज महिलाएं घरों की आंगन से बाहर निकलकर अपनी काबलियत के बल पर पुरुषों के साथ कदमताल कर रही है।




