रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध स्थिति में मिला युवक का शव!

SHARE:

बांका से कुंदन कुमार की रिपोर्ट :-

जिले के भागलपुर-हंसडीहा रेल खंड के ट्रैक के पास से सोमवार को पुलिस ने संदिग्ध स्थिति में एक युवक का शव बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक मृतक 40 वर्षीय कुलदीप राय मखनपुर गांव का रहने वाला है। जो शादी के बाद से अपने ससुराल परवत्ता में ही बस गया और तब से यहीं रह रहा था। इस घटना को लेकर मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी ने थाने में लिखित आवेदन देते हुये बताया कि कुछ दिनों से उसके पति की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। घटना के दिन रविवार को उसका पति डाक कांवरियों की सेवा के लिये निकला था। जब देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटा तो स्वजनों उसकी तलाश करने सेवा शिविर के पास जहां लोगों ने बताया कि वह घर जा चुका है। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। सोमवार की सुबह शौच करने निकले लोगों की नजर परत्ता रेलवे संपार के पास क्षत विक्षत स्थिति में उसके शव पर पडी। जिसकी सूचना पर स्वजन वहां पहुंच कर मामले की जानकारी पुलिस को दी। उसकी पत्नी ने बताया कि रात में डाक सेवा करने के बाद वापस घर लौटने समय रेलवे संपार को पार करने में वे ट्रेन की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गये। जिसमें रेलवे ट्रैक के पास ही उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयान पर दुर्घटना का मामला दर्ज करते हुये शव को पोस्टमार्टम के लिय बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया है। जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिये शव को परिजनों के हवाले कर दिया जायेगा।

Join us on:

Leave a Comment