सड़क हादसे में चाचा भतीजे की दर्दनाक मौत!

SHARE:

आशुतोष कुमार की रिपोर्ट :-

भोजपुर जिले में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र के आहिले गांव की है जहां पर 28 वर्षीय अजीत कुमार गिरी और 65 वर्षीय अवध गिरी दोनों रिश्ते में चाचा भतीजा अपने गाँव से बाइक से सवार होकर आरा की तरफ आ रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया। जिसमें दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली वो आरा सदर अस्पताल पहुंचे जहां पुलिस ने उन दोनों को मृत बताया। हालांकि घटना को लेकर नारायणपुर थाना में एक मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुट गई है। दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम आरा के सदर अस्पताल में करवाया गया है ।दोनों चाचा भतीजा आरा के एक निजी अस्पताल में कार्यरत थे जो अपनी ड्यूटी के लिए घर से निकले थे ।उसी दौरान सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई।
 

Join us on:

Leave a Comment