SSB 71 वीं वाहिनी द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट! :-

पुर्वी चम्पारण, मोतिहारी में
आजादी के 75 वर्ष के मौके पर सीमा बल के 71 वी वाहिनी के सहायक सेनानायक अंसल श्रीवास्तव के नेतृत्व में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सशस्त्र सीमा बल के 71 वी वाहिनी के सहायक सेनानायक अंसल श्रीवास्तव के नेतृत्व में आजादी के 75 वर्ष मे अमृत महोत्सव के उपलक्ष में “हर घर तिरंगा ” अभियान को सफल बनाने के लिए आज सीमावर्ती क्षेत्र मैं सशस्त्र सीमा बल के 71 वी वाहिनी के कोरैया कैंप के जवानों के द्वारासाइकिल रैली, मोटरसाइकिल रैली तथा दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़े पैमाने पर नवर्ती गांव के छात्रों तथा आम नागरिकों में काफी उत्साह देखा गया और वह काफी बढ़ चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया | इसके साथ साथ “चंपा से चंपारण तक ” तथा विलुप्त हो रहे लोकप्रिय गौरैया प्रजाति के संरक्षण के लिए भी विशेष रुप से ग्राम वासियों को जानकारी दी गई | सहायक सेनानायक अंसल श्रीवास्तव ने बताया कि चंपा पौधों को कोरैया कैंप के पास ही लगवाया गया है तथा इसके संरक्षण की जिम्मेदारी सशस्त्र सीमा बल के 71 वी वाहिनी के जवानों ने ली है जिससे पौधों का संरक्षण किया जा सके तथा पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में सशस्त्र सीमा बल के 71 वी वाहिनी के जवानों का विशेष योगदान हो सके | सहायक सेनानायक अंसल श्रीवास्तव ने बताया कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है इसके लिए सशस्त्र सीमा बल के 71 वी वाहिनी के जवान हमेशा तैयार रहते हैं साथ ही ग्राम वासियों को समय-समय पर सहायक सेनानायक अंसल श्रीवास्तव के द्वारा जल जीवन हरियाली के बारे में तथा स्वच्छता के बारे में समझाया जाता है | इसके साथ ही आजादी के महत्व को छात्रों को समझाया गया तथा देश को आजाद कराने में शहीद हुए वीर शहीदों के बारे में जानकारी दी गई | मौके पर सहायक सेनानायक अंसल श्रीवास्तव, कोरैया पंचायत के मुखिया के साथ ग्रामवासी मौजूद थे |

बाइट :—– अंसल श्रीवास्तव , सहायक सेनानायाक

Join us on:

Leave a Comment