प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते उस वक्त बच गया जब समस्तीपुर कटिहार पैसेंजर रेलगाड़ी के इंजन में मोटरसाइकिल फंस गई तो ड्राइवर ने रेलगाड़ी को रोक दिया। दरअसल गुमती बंद रहने के बावजूद मोटरसाइकिल सवार युवक गुमती पार कर रहा था तभी ट्रेन आ गई तो मोटरसाइकिल सवार रेल ट्रक पर ही मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गया। रेलवे ट्रैक पर बाइक रहने से ट्रेन के इंजन में मोटरसाइकिल फंस गई लेकिन ड्राइवर ने सूझबूझ से रेल गाड़ी को रोक लिया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि समस्तीपुर से कटिहार जा रही पैसेंजर गाड़ी बरौनी कटिहार रेल खंड के साहेबपुर कमाल और उमेश नगर के बीच रहुआ ढाला से गुजर रही थी तभी एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने गुमटी बंद रहने के बावजूद भी पार करने की कोशिश कर रहे थे तब तक रेल गाड़ी आ गई तो युवक मोटरसाइकिल रेलवे लाइन पर छोड़ कर भाग गया। मोटरसाइकिल रेल गाड़ी के इंजन में बुरी तरह से फंस गया और ट्रेन कुछ दूरी पर जाकर रुक गई। ड्राइवर और गार्ड एव रेल कर्मचारी काफी मशक्कत के बाद रेलगाड़ी के इंजन से मोटरसाइकिल को निकाला जिसके बाद करीब एक घंट के बाद रेलगाड़ी को चलाया गया। आप इस तस्वीर में साफ देख सकते हैं किस तरह से रेलगाड़ी के इंजन में मोटरसाइकिल बुरी तरह से फंसी हुई है और सैकड़ों यात्री और रेल के ड्राइवर और रेल कर्मचारी मोटरसाइकिल को रेल इंजन से निकालने में लगे हुए हैं।
बाईट- रेल यात्री
बाईट- रेल यात्री
बाईट- रेल यात्री




