सोमेश्वर महादेव के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-

मोतिहारी :-सावन की दूसरी सोमवारी को बाबा सोमेश्वर नाथ महादेव को जलाभिषेक करने के लिये श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ी है। वही हर जगह शिवालयों में भीड़ देखने को मिल रही है। कोरोना के कारण दो सालों से बंद पड़े बाबा के पट्ट के इस साल खुलने पर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह के साथ मन्दिर के चारो तरफ बोल बम का नारा गूंज रहा है । पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) के अरेराज में स्थित बाबा सोमेश्वर नाथ महादेव के दरबार में उतर बिहार के विभिन्न जिलों सहित नेपाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। आज सुबह से प्रशासन के अधिकारी कड़ी निगरानी में जलाभिषेक करा रहे है। साथ ही उन्होंने कहा कहा कि इस साल श्रद्धालुओ की अधिक संख्या है,जिसके अनुसार व्यवस्था किया गया है। उन्होने कहा कि बाबा भगवान शिव के बनने वाले कॉरिडोर से अरेराज धाम को जोड़ा जाएगा। वही एसडीएम अरेराज ने कहा कि मंदिर का पट्ट खुला है जिससे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है।जिसकारण मध्य रात्रि में ही पट्ट खोला गया है।
बाइट :_ संजीव कुमार एसडीएम अरेराज

Join us on:

Leave a Comment