बस यात्रियों पर टुटा अपराधियों का कहर, तीन दर्जन से अधिक घायल

SHARE:

Report :- Rishikesh Kumar

नालंदा ज़िले के बिहार थाना क्षेत्र के नकटपुरा गांव के पास बदमाशों ने बस पर सवार यात्रियों को बुरी तरह से पीटा। मारपीट में करीब 50 लोग जख्मी हो गए। बदमाशों ने बस पर पथराव कर बस को क्षतिग्रस्त भी कर दिया. मारपीट में प्रभरंजन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. घायलों ने बताया कि अस्थावां थाना क्षेत्र के नानू बिगहा गांव निवासी सुदन प्रसाद की बच्ची की शादी रविवार को राजगीर के एक मैरिज हॉल में होनी थी. परिवार व गांव के लोग बस पर सवार होकर राजगीर जा रहे थे. धोबी बिगहा मोड़ के पास बाइक सवार चार बदमाशों से बारातियों की बकझक हो गई. इसके बाद चारों बदमाशों ने बलवापर गांव के पास बस रुकवा दी और बारातियों से मारपीट करने लगे. बारात के लोगों ने चारों को वहां से भगा दिया. नकटपुरा गांव के पास हॉकी स्टिक, बैट, लाठी लिए दो दर्जन से अधिक बदमाशों ने बस को घेर लिया और बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा.रोड़ेबाजी कर बस के सभी शीशे तोड़ दिए. बाराती जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहें. स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. वहीं, थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है और बदमाशों की तलाश जारी है।

बाइट पीड़ित परिवार

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें