रिपोर्ट – अनमोल कुमार
वेल्स हास्पीटल का उद्घाटन प़तिपक्ष के नेता. तेजस्वी यादव ने किया
स्वस्थ जीवन से ही सकारात्मकता संम्भव
पटना राजधानी के कंकडबाग स्थित नव स्थापित वेल्स हास्पीटल का उद्घाटन करते हुए प़तिपक्ष के नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि आज भी चिकित्सालय और चिकित्सक का संबंध देवालय और देव के समान है. उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन से ही सकारात्मक ऊर्जा आती हैं और शरीर क़ियात्मक कार्य कर पाता है.
श्री यादव ने कहा कि यह हास्पीटल निर्धन एवं लाचार लोगों के लिए वरदान साबित होगा.इस अवसर पर पूर्व मुख्य न्यायाधीश, राजेन्द्र प्रसाद, पूर्व मंत्री, शिव चन्द्र राम, आलोक मेहता, डा. विजय प़काश, विधायक, शाहनवाज़ पटना की मेयर, सीता साहू ने भी संबोधित किया
कार्यक्रम का आयोजन डा.मोहित कुमार और डा. शमशूल होदा ने किया..




