नीरज कुमार मिश्रा की रिपोर्ट।
मोर्या एक्सप्रेस ट्रेन से लावारिश हालत 32 बोतल विदेशी शराब बरामद।
बरौनी
ट्रेन के माध्यम से शराब एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए रेल पुलिस द्वारा बरौनी जंक्शन आने और जाने वाली सभी ट्रेनों में लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में गुरुवार 26 अप्रैल की सुबह बरौनी अंचल रेल निरिक्षक राम प्रबोध यादव के निर्देश पर ट्रेन संख्या 15027 मोर्या एक्सप्रेस ट्रेन के बोगी संख्या डी 2 के लगैज कैरियर के उपर से 750 एमएल की 31 बोतल एवं 375 एमएल की 1 बोतल लावारिश हालत में बरामद किया गया।




