प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में परशुराम जयंती के मौके पर जयमंगला गढ़ से मोकामा तक समरसता धर्म यात्रा निकाली गई। कोरोना में 2 साल के बाद जय मंगला भवानी के द्वारा यह समरसता धर्म यात्रा भगवान परशुराम की जयंती के मौके पर निकाली गई है। इस धर्म यात्रा में बिहार के करीब 6 जिलों के सैकड़ों लोग शामिल हुए हैं । जय मंगला गढ़ से शुरू होकर यह यात्रा मंझौल बेगूसराय जीरो माइल होते हुए मोकामा परशुराम मंदिर पहुंचेगा। यात्रा के दौरान शहर के हर हर महादेव चौक पर स्थानीय लोगों के द्वारा यात्रा में शामिल लोगों का भव्य स्वागत किया गया। जयमंगला वाहिनी के सदस्यों ने कहा कि भगवान परशुराम की आज जयंती है इस मौके पर उनको याद करते हुए और लोगों में समरसता का संदेश देने के लिए यह यात्रा निकाली गई है।
बाईट- सुंदरम, जय मंगला वाहिनी
बाईट- अवनीश भारद्वाज, जय मंगला वाहिनी




