प्रेम कुमार की रिपोर्ट
पटना — विधि विमर्श एवम सी आर सी के संयुक्त तत्वावधान में वाल अधिकार के विषय पर कार्यशाला का आयोजन चाणक्य विधि विश्व विद्यालय पटना के सभागार में किया गया । मौके पर उपस्थित सुवे के प्रमुख समाज सेवी प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने बताया कि सुवे में बच्चे हो रहे यौन हिंसा के शिकार । मानव तस्करी में बच्चों को दूसरे प्रदेश और देश में भेजा जा रहा है । वाल मजदूरी आज भी जारी है । वही एनजीओ हेल्प लाइन के निदेशक सीए संजय कुमार झा ने कहा कि बच्चों के लेकर बहुत सारे कानून बनाया गया है लेकिन धरातल पर बच्चों को अधिकार नहीं मिल पा रहा है। बच्चे आज भी स्टेशन पर बोतल चुनते, नशा करते पाए जाते है। विद्यालय में तीस बच्चे पर एक शिक्षक अनिवार्य रूप से होना चाहिए। बच्चो किसी भी खतरनाक कार्य में नही लगाया जा सकता है। विधि विमर्श के अधिवक्ता रणविजय सिंह ने कहा कि बच्चों के अधिकार के प्रति लोगो को जागरूक करना होगा। सी आर सी के चंदन कुमार सिन्हा ने बच्चो को स्वास्थ्य और शिक्षा की गुणवता पूर्ण व्यवस्था सरकार की जिम्मेदारी है । यूथ एजेंडा के शशिशेखर ने कहा कि बच्चों को अधिकार दिलाने में मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है । कार्यशाला को संबोधित करते बालों में शिवानंद गिरी, ह्रदय नारायण झा, अमन कुमार,शिवाजी, ओम प्रकाश, सोनू पटेल, अनुरागणी समेत दर्जनों लोग ने शिरकत किया।




