प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में संदेहास्पद स्थिति में फंदे से लटका एक किशोर का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर मोहल्ले की है। बताया जा रहा है कि विष्णुपुर निवासी विजय मिश्र शहर में ही पूजा पाठ कराने का काम करते हैं और अपने परिवार के साथ विष्णुपुर मोहल्ले में रहते हैं । आज विजय मिश्र कहीं पूजा कराने गए थे और उनके परिवार के लोग भी पूजा के लिए ही मंदिर गए थे और जब लोग वापस अपने घर लौटे तो 12 वर्षीय अक्षय कुमार को घर के भीतर ही फंदे से लटकता हुआ पाया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा अक्षय कुमार को फंदे से उतारा गया और उसे एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने अक्षय कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद घर का दरवाजा खुला पाए जाने की वजह से स्थानीय लोगों के द्वारा हत्या की भी शंका जाहिर की जा रही है । फिलहाल परिजनों के सूचना देने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
बाईट- विजय मिश्र- मृतक का पिता
बाइट- प्रेम नाथ गुप्ता- वार्ड पार्षद पति
बाईट- सुधा कुमारी एसआई नगर थाना




