प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में 4 अप्रैल को होने वाले विधान परिषद चुनाव की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। शहर के बीपी स्कूल में आज डीएम अरविंद कुमार वर्मा एसपी योगेंद्र कुमार ने सभी एसडीओ डीएसपी और पुलिस पदाधिकारियों के साथ कल के मतदान को लेकर बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बेगूसराय खगड़िया विधान परिषद चुनाव को लेकर दोनों जिलों में 25 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां 5339 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि हर मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर मजिस्ट्रेट ,जोनल मजिस्ट्रेट और सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती हर जगह की गई है। 25 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टी को मत पेटी और बैलेट को सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतदान केंद्रों पर भेजा जा रहा है। बताते चलें कि बेगूसराय खगड़िया विधान परिषद चुनाव में एनडीए से रजनीश कुमार, महागठबंधन से मनोहर कुमार यादव और कांग्रेस से राजीव कुमार चुनाव मैदान में हैं जिनके भाग का फैसला त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा कल मतदान कर किया जाएगा। डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं मतदान केंद्रों पर धारा 144 लागू कर दी गई है जो भी इसका उल्लंघन करेंगे उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बाईट- अरविंद कुमार वर्मा डीएम बेगूसराय




