धीरज शर्मा की रिपोर्ट
जिले के अंदर अवैध पटाखा निर्माण को पूरी तरह से खत्म करने का दिया निर्देश!
भागलपुर,समीक्षा भवन भागलपुर में सोमवार को विधि व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से बैठक की गई। इस बैठक में चंद लोग द्वारा सौहार्दपूर्ण वातावरण को बिगाड़ने का प्रयास को देखते हुएl ऐसे असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के निर्देश दिए गएl इस बैठक में डीआईजी सुजीत कुमार,एसएसपी बाबूराम के अलावे सभी थानों के थानाध्यक्ष, इंस्पैक्टर, डीएसपी मौजूद थेl
जिले में घटित अपराधों के संबंध में समीक्षा के दौरान बारी-बारी से सभी थाना प्रभारियों से रूबरू हुएl हाल ही में भागलपुर में दिल दहला देने वाला बम विस्फोट पर भी अहम चर्चा करते हुए विशेष दिशा निर्देश दिए गए, साथ ही सभी थाना के एसएचओ से कहा गया है की समय समय पर वाहन चेकिंग, गस्ती व वारंटीओं के मामले को शीघ्र निष्पादित करें lवहीं अवैध शराब की बिक्री होने पर भी सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया l
बैठक में दूसरी ओर सभी थानेदारों को यह भी जिम्मेदारी दी गई है कि जिला के अंदर अवैध पटाखा निर्माण को पूरी तरह से खत्म करना है जो भी लोग बारूद सप्लाई, पटाखा निर्माण और इसके अलावा बेचने का व्यवसाय करते हैं या उनसे जुड़े हैं उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए l




