इतिहास दुहराया,शिव मंदिर में मूर्तियाँ पी रही दूध

SHARE:

अमित सिंह

मोकामा के मराँची में बाबा धनेश्वर नाथ शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, खबर ये आई कि शिव परिवार के सभी सदस्य यथा माता पार्वती, भगवान श्री गणेश और नंदी महाराज दूध पी रहे हैं।
लोग चम्मच में दूध लेकर मूर्तियों के पास ले जाते और दूध समाप्त हो जा रहा था।
ऐसा लग रहा था मानो सिरिंज से कोई दूध खींच ले रहा हो।
उल्लेखनीय है कि ये घटना पहली बार 21 सितंबर 1995 को सामने आई थी जब दुनिया भर के मंदिरों में भगवान गणेश की मूर्तियां दूध पी रही थी।
उस दिन पूरा देश ठहर गया था।
वैज्ञानिकों के पास तब भी उस प्रश्न का उत्तर नही था, और आज भी ये प्रश्न अनुत्तरित ही है।

Join us on:

Leave a Comment