रिपोर्ट – अमित कुमार!
बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। 24 तारीख को जनता दल यूनाइटेड सुशासन दिवस मनाने जा रहा है। इसी को लेकर लेशी सिंह ने नीतीश कुमार के शासनकाल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने लालू परिवार को भी निशाने पर लिया और बिहार में हो रही छिटपुट घटनाओं को लेकर सरकार की कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि जब बिहार में तेजस्वी यादव और उनके परिवार की सरकार थी, तब बिहार गड्ढे में था। लेकिन जब नीतीश कुमार सत्ता में आए तो बिहार में सुशासन स्थापित हुआ। उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि 24 तारीख को जेडीयू सुशासन दिवस मनाने जा रहा है।
वहीं, बिहार में हो रही छिटपुट घटनाओं को लेकर लेशी सिंह ने कहा कि सरकार हर घटना पर नजर बनाए हुए है और प्रशासन पूरी तत्परता से कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई होगी। साथ ही कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो बिहार को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सरकार ऐसी कोशिशों को सफल नहीं होने देगी।
बाइट – लेशी सिंह, मंत्री, बिहार सरकार



