रिपोर्ट – अमित कुमार!
पटना में BREATHCON 2026 का आयोजन, स्वास्थ्य मंत्री निशांत जी ने कहा – बिहार में सांस रोगों के इलाज में आएगा नया बदलाव
राजधानी पटना में आज BREATHCON 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री निशांत जी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार सांस रोगों के प्रति गंभीर है और जल्द ही हर जिले में एडवांस रेस्पिरेटरी केयर सेंटर खोले जाएंगे।
पटना के ज्ञान भवन में आयोजित BREATHCON 2026 में देश भर के नामी पल्मोनोलॉजिस्ट, चेस्ट फिजिशियन और स्वास्थ्य विशेषज्ञ जुटे। दो दिवसीय इस कॉन्फ्रेंस में अस्थमा, COPD, टीबी, स्लीप एप्निया और वायु प्रदूषण से होने वाली बीमारियों पर मंथन हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर स्वास्थ्य मंत्री निशांत जी ने किया। अपने संबोधन में मंत्री जी ने कहा –
“बिहार में पहले सांस की बीमारी को लोग मामूली समझते थे, लेकिन कोरोना के बाद लोगों में जागरूकता बढ़ी है। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि हर मेडिकल कॉलेज में पल्मोनोलॉजी विभाग को मजबूत किया जाए।”
उन्होंने कहा कि सरकार PM और CM सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचा रही है। BREATHCON जैसे आयोजन से डॉक्टरों को नई तकनीक और रिसर्च का ज्ञान मिलेगा, जिसका फायदा सीधे मरीजों को होगा।
मंत्री जी ने घोषणा की कि राज्य में अस्थमा और COPD के मरीजों के लिए मुफ्त जांच और दवा की योजना को और विस्तार दिया जाएगा, साथ ही सरकारी अस्पतालों में PFT लैब की संख्या बढ़ाई जाएगी।
BREATHCON 2026 बहुत महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस है। बिहार में सांस रोग तेजी से बढ़ रहे हैं, खासकर प्रदूषण और धूम्रपान के कारण। हमारी सरकार हर जिले में एडवांस चेस्ट केयर की सुविधा देने जा रही है। डॉक्टरों को नया ज्ञान मिलेगा तो मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा। हमारा संकल्प है – हर सांस स्वस्थ हो।



