जमीन बचाने के लिए आक्रोशपूर्ण बैठक के बाद,किसानों ने किया संघर्ष का ऐलान!

SHARE:


संवाददाता :- विकास कुमार!

पटना–पूर्णिया प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सिक्स लेन सड़क के एलाइमेंट में बदलाव को लेकर किसानों में भारी आक्रोश है। सौर बाजार प्रखंड के कबैला चक में सैकड़ों किसानों ने बैठक कर पूर्व निर्धारित एलाइमेंट के अनुसार सड़क निर्माण की मांग उठाई। जन सुराज नेता एवं पूर्व विधायक किशोर कुमार ने किसानों का समर्थन करते हुए कहा कि विकास के नाम पर किसानों की जमीन और आजीविका के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं किसानों ने किसान जमीन बचाओ संघर्ष समिति का गठन कर आंदोलन का ऐलान किया है। प्रशासन को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है। मांगें पूरी नहीं होने पर जिला प्रशासन का घेराव और आंदोलन किया जाएगा। बैठक में किसानों ने जमकर नारेबाजी भी की।

BYTE :- जन सुराज नेता एवं पूर्व विधायक किशोर कुमार
BYTE :- पीड़ित किसान

Join us on: