आरा/आशुतोष पाण्डेय!
भोजपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी अदालत, वार्ड संख्या-7 में एक महिला की फांसी लगाने से मौत हो गई। मृतका की पहचान जो राम की पत्नी लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। महिला ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
बाईट/अर्जुन राम (पति)



