रिपोर्ट – बिकास कुमार!
लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, 24 नवंबर को होने वाले सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक, विधायक व पूर्व विधायक समेत दर्जनों JDU नेता रहे मौजूद
सहरसा।
बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री सह सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की बिहार प्रभारी लेसी सिंह मंगलवार को सहरसा पहुंचीं। उनके सहरसा आगमन पर सर्किट हाउस में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बुके भेंटकर फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
मंत्री लेसी सिंह ने सर्किट हाउस में पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 24 नवंबर को सहरसा में आयोजित होने वाले सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करना था। इस दौरान कार्यक्रम के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठन की भूमिका, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने जैसे विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। मंत्री लेसी सिंह ने पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से तैयारियों की जानकारी ली और कार्यक्रम को लेकर आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।
उन्होंने बैठक में मौजूद पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम की तैयारियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। आगामी 24 नवंबर को होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी संगठन की तैयारियों को अंतिम रूप देने की दिशा में चर्चा की गई।
इस समीक्षा बैठक में जदयू के विधायक, पूर्व विधायक सहित पार्टी के दर्जनों वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंत्री के सहरसा आगमन और समीक्षा बैठक को आगामी कार्यक्रम की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



