रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
: बिहार के मुजफ्फरपुर में एटीएम लूट का असफल प्रयास, दरअसल सोमवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा एक एटीएम को लूटने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस की मुस्तैदी में चोरों के मंसूबे पर पानी फेर दिया और अपराधियों को मौके से भागना पड़ा.
जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही डुमरी के समीप एक एसबीआई एटीएम को अज्ञात अपराधियों दौरान लूटने की सूचना पुलिस को मिली, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, पुलिस को आता देख चोर मौके से भागने लगा, पुलिस ने भी चोरों का पीछे किया लेकिन तबतक चोर भाग निकला. हालाकि एटीएम सुरक्षित रहा.
इधर सूचना के बाद बैंक कर्मचारी, एफएसएल टीम और पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है, और चोरो को चिन्हित करने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगारने में जुटी है.
बाइट:- दीपक कुमार, नगर एसडीपीओ 2




