जेल जाने से बेखबर,अंतर राज्जीय हॉर्स रेस की तैयारी में जुटे अनंत सिंह!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी की भव्य तैयारी चल रही है, अनंत सिंह जेल जाने से बिल्कुल बेखबर नजर आ रहे हैँ और पुत्री की शादी की तैयारी में जुटे हैँ, इसी अवसर पर, घुड़दौड़ (हॉर्स रेस) का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई राज्यों के प्रतिभागी शामिल होने वाले हैँ , जबकी सुप्रीम कोर्ट ने अनंत सिंह को 1 दिसंबर को सरेंडर करने आदेश दिया है!
दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मोकामा विधायक अनंत सिंह को, बेटी की शादी के बाद 1 दिसंबर 2026 तक सरेंडर करने का आदेश दिया है। इसी बीच 25 नवंबर 2026 को अनंत सिंह की दूसरी बेटी शिवांगी सिंह की शादी है, शादी को लेकर अनंत सिंह के पैतृक गांव नदावाँ में शाही विवाह की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है!
वहीं बताया जा रहा है कि सांस्कृतिक कार्यक्रम और घुड़दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा!
टेंट पंडाल लगाने के लिये,सामान और मजदूर, उत्तर प्रदेश के मऊ से बुलाए गए है।
फिलहाल लगभग 10 बीघा जमीन में शादी के कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। शादी में लोगों के खाने के लिए एक बड़ा मैदान में बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं! विदेशों से आकर्षक फूल मंगाने का भी ऑर्डर दिया गया है!
वहीं घुड़दौड़ के लिए, जमीन समतल कर, बड़ा मैदान तैयार किया जा रहा है। अनंत सिंह फिलहाल पटना में रह रहे है।
शिवांगी की शादी पटना जिला के बिहटा अंतर्गत कृष्णानगर निवासी रणविजय सिंह (कमांडेंट) के बेटे ॠषिकेश कुमार उर्फ अंकित से होने जा रही है।
जानकारी के अनुसार ऋषिकेश ग्यारह साल से अमेरिका में रहते है! और जार्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी, अटलान्टा से एमबीए की पढाई पूरी की है।
जानकारी के अनुसार 20 नवंबर को तिलक फलदान है! जबकी 25 नवंबर को अनंत सिंह के छोटे बेटे अभिनव का उपनयन संस्कार (जनेऊ) है और बेटी शिवांगी की शादी है।

Join us on: