रिपोर्ट – अमित कुमार!
सोशल मीडिया पर बंशीधर ब्रजवासी के भाजपा छोड़ ने की अफवाहों के बीच उन्होंने खुद स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा है कि इस तरह की सभी अफवाहें गलत हैं।
बंशीधर ब्रजवासी ने कहा कि वे और उनके समर्थक अपने मुद्दों, मूल्यों और सिद्धांतों के साथ हमेशा खड़े रहे हैं और एनडीए और सरकार का समर्थन करते हैं। सोशल मीडिया पर चल रही सदस्यता खत्म होने की बातों पर तनाव लेने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने बताया कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्नेह के साथ उन्हें बुलाकर शिक्षकों के प्रमोशन समेत अन्य मुद्दों पर बातचीत की है। 10 लोगों के प्रतिनिधिमंडल के साथ उन्होंने अपनी मांगें रखीं, जिस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया है।
उन्होंने कहा कि सरकार का समर्थन करने के नाते उन्हें उम्मीद है कि उनकी मांगों पर सकारात्मक फैसला होगा, जिसमें सीतामढ़ी में माता सीता के नाम पर यूनिवर्सिटी बनाने का उनका ड्रीम प्रोजेक्ट भी शामिल है।
बाइट – बंशीधर ब्रजवासी



