रिपोर्ट – मनोज कुमार!
खबर बेतिया से जहां नरकटियागंज में पांच माह के गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामला कृषि बाजार रोड स्थित गायत्री श्रीनाथ आरोग्य क्लिनिक की है। मृतका की पहचान टेड़ीकुइया गांव निवासी सोनी देवी के रुप में हुई है। मौत के बाद परिजनों ने हॉस्पिटल में जमकर बवाल काटा। हंगामा होता देख डॉक्टर और कर्मी हॉस्पिटल छोड़ फरार हो गए।सूचना पर पहुंची शिकारपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। घटना के संबंध में बताय जाता है कि सोनी 5 माह की गर्भवती थी ज्याद तकलीफ बढ़ने पर परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का कहना था कि डॉक्टर द्वारा डीएनसी करने के लिए फीस के रुप में 30 हजार रुपए की मांग की गई। जिसके बाद परिजन 20 हजार रुपए जामा करा दिए। मरीज का इलाज शुरू हुआ और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर अनामिका पर लापरवाही का आरोप लगाया है परिजनों का कहना था कि डॉक्टर से कहा गया था अगर आप से इलाज नही होगा तो वे मरीज को बेतिया ले जायेंगे। लेकिन उसे बेतिया रेफर नही किया गया और उसकी मौत हो गई। उप थानाध्यक्ष अंबेश कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त नही हुआ है। परिजनों से आवेदन देने के लिए बोला गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



