50 हजार रुपए रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार को विजिलेंस टीम ने किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – धीरज कुमार!

बड़ी खबर बक्सर से है जहां पर ब्रह्मपुर थाने में पदस्थापित दरोगा नीरज कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त सूचना के आधार पर दरोगा को 50000 रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार एक जमीनी मामले में कार्रवाई नहीं होने से परेशान पीड़ित ने निगरानी विभाग से शिकायत की थी।इसके बाद में निगरानी विभाग की टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की ओर ब्रह्मपुर थाने पहुंचकर दरोगा नीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

Join us on: