मोकामा- नये रेल पुल में प्री एन आई का काम पुरा, जल्द उद्घाटन!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

मोकामा के राजेंद्र सेतु के सामानांतर बन रहे डबल ट्रैक नये रेल पुल में इंटर लॉकिंग का काम आज पुरा हो गया, 4 अक्टूबर तक इसे पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया था, जिसे लेकर सुरक्षा आयुक्त और मंडल रेल प्रबंधक दानापुर द्वारा भौतिक निरिक्षण किया गया, रेल पुल के शीघ्र उद्घाटन और लोकार्पण को देखते हुये, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारीयों का दौरा लगातार जारी है, डीआरएम ने कहा इंटर लॉकिंग का काम पूर्ण होने ने ट्रेनों के परिचालन में तीव्रता आयेगी,
वहीं उन्होंने इसके जल्द उद्घाटन की भी बात की और उसे लेकर जो भी तैयारियां हैँ वो की जा रही हैँ!
उल्लेखनीय हैं की पिछले 6 दशकों से सिंगल ट्रैक राजेंद्र सेतु से ट्रेनों का परिचालन उत्तर और मध्य बिहार के बीच होता था, जिसके लिये एक ट्रेन को रामपुर डुमरा, टाल जंक्शन या राजेंद्र पुल जंक्शन पर काफ़ी इंतजार करना पड़ता था, इन सभी को नये रेल पुल से जोड़ दिया गया और ट्रायल रन करके भी देखा जा चूका हैं अब उद्घाटन का इंतजार हैं!
गौरतलब हैं की इंटरलॉकिंग के दौरान 383 ट्रेने प्रभावित हुई थी जिनका परिचालन 5 अक्टूबर से धीरे धीरे सामान्य हो जायेगा!

बाइट – बिनोद कुमार, मंडल रेल प्रबंधक, दानापुर

Join us on: