मुखिया प्रतिनिधि की अनैतिक गतिविधि देखना नाबालिग को पड़ा भारी, गर्म चिमटे से दागा, वीडियो वायरल!

SHARE:

रिपोर्ट – धीरज कुमार!

अपने ही घर में मुखिया प्रतिनिधि की अनैतिक गतिविधि देखना नाबालिग को पड़ा भारी, गर्म चिमटे से दागा, वीडियो वायरल कर लगाई सुरक्षा की गुहार

बक्सर के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के जवही दीयर पंचायत में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां अपने ही घर में मुखिया प्रतिनिधि की अनैतिक गतिविधि देखना एक 12 वर्षीय नाबालिग को भारी पड़ गया।

पीड़ित नाबालिग ने मुखिया प्रतिनिधि ओमप्रकाश यादव पर आरोप लगाया है कि उसने अपने ही घर में उनकी कथित आपत्तिजनक गतिविधियां देख ली थीं। इसके बाद से उसे लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा।

आरोप है कि बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, गर्म चिमटे से शरीर पर दागा गया और नशे की दवा देकर घंटों तक बेहोश रखा गया। पीड़ित का यह भी आरोप है कि राज खुलने के डर से उसकी हत्या की साजिश भी रची गई।

बच्चे ने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद बड़ा भाई पुणे में नौकरी करता है, घर पर मां और छोटी बहन रहती हैं। इसी का फायदा उठाकर मुखिया प्रतिनिधि की गतिविधियां बढ़ गई थीं।

27 सितंबर की रात वह जान बचाकर अपने रिश्तेदार के घर पहुंचा। इसके बाद उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सुरक्षा की गुहार लगाता नजर आ रहा है।

शनिवार को रिश्तेदार के साथ वह एसपी शुभम आर्य से मिला और लिखित शिकायत दी। आवेदन में आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज मामलों का भी उल्लेख किया गया है।

एसपी शुभम आर्य ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोषी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बाइट- शुभम आर्य बक्सर एसपी

Join us on: