मोतिहारी- अलग अलग घटनाओं में 7 बच्चों की डूबकर मौत!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!

पूर्वी चंपारण में आज हादसों का दिन रहा , दिन भर में कल कुल सात बच्चो की पानी में डूब कर मौत्त हो गई है ।
पहली घटना दिन में जिले पहाड़पुर में घटित हुई जिसमें जिउतिया पर्व को लेकर पोखर में नहाने के दौरान चार बच्चियों की डूब कर मौत्त हो गई । इस घटना का शोर अभी जिले में मचा ही था तबतक बंजरिया थाना छेत्र के चैलाहां गांव के तीन बच्चे बिर्थडे मनाने के लिये नदी किनारे गए थे तभी एक बच्चे का पर फिसल गया और वो नदी में जा गिरा इस बीच बारी बारी से दो अन्य बच्चे एक दूसरे को बचाने गए जिसमे तीनो की नदी में डूबकर मौत्त हो गई । वही घटनां की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीआरएफ की टीम और ग्रामीण गोताखोरों के सहयोग से तीनों बच्चे के शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल लाया गया। इसको लेकर सदर एसडीओ अरुण कुमार और सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि काफी दुखद घटना है और सरकार के द्वारा जो भी सहायता है उसे तुरंत दिया जायेगा ।

Join us on: