रिपोर्ट – शाहिद रजा!
सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना क्षेत्र के सहोरबा गांव में देर शाम गश्ती के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई। नेपाल सीमा के पास पुलिस ने एक मुर्गी फार्म संचालक को रोककर पूछताछ की। ग्रामीणों का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस ने उसके साथ डंडे से मारपीट की, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते ग्रामीण और पुलिस आमने-सामने आ गए। ग्रामीणों ने डायल-112 की टीम पर हमला कर वाहन के शीशे तोड़ दिए। झड़प में सब इंस्पेक्टर पुनीत कुमार, एक सिपाही और दो ग्रामीण घायल हुए। पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस और एसएसबी जवान तैनात किए गए हैं।



