जहां पटना जंक्शन के समीप बुद्ध स्मृति पार्क के सामने मार्केट में लगी भीषण आग!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!


पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां पटना जंक्शन के समीप बुद्ध स्मृति पार्क के सामने मार्केट में भीषण आग लग गई है। आग तेजी से फैल रही है और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।
बताया जा रहा है कि पटना जंक्शन के पास बुद्ध स्मृति पार्क के सामने स्थित मार्केट में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया है।

आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई है। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच रही हैं।

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

Join us on:

और पढ़ें