रिपोर्ट – अमित कुमार!
मंत्री शीला मंडल ने जनता दरबार के दौरान कहा – सरकार का इकबाल बरकरार है।
बिहार सरकार की मंत्री शीला मंडल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। एक नेता के सरकार के समर्थन पर शर्म महसूस होने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि यह उनका निजी मामला है, वही बेहतर बता सकते हैं।
मंत्री ने कहा कि सरकार का इकबाल न कभी खत्म हुआ था, न हुआ है और न भविष्य में खत्म होगा। सरकार अपराध पर कार्रवाई के लिए तत्पर है और महिलाओं की सुरक्षा हमेशा से सरकार की प्राथमिकता रही है।
पार्टी में मतभेद और बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि दल जिसके साथ है और जिसे टिकट देगा, पार्टी उसी के साथ रहेगी। एनडीए गठबंधन ने पिछले चुनावों में कैसा प्रदर्शन किया है, यह पूरा बिहार और देश जानता है।



