दुष्कर्म कर की पिटाई,वीडियो किया वायरल, जान मारने की धमकी, एसपी ने किया एसआईटी गठित!

SHARE:

रिपोर्ट – रवि शंकर अमित!

बेगूसराय के होटल में युवती से हैवानियत,जूते-चप्पलों से मारपीट और रेप के बाद वीडियो किया वायरल पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी,आरोपी रोहित कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, नगर थानाक्षेत्र की घटना

बेगूसराय में एक लड़की को होटल में ले जाकर एक युवक ने बेरहमी से जमकर मारपीट की और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं मारपीट और रेप के बाद नंगे अवस्था में वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर दिया। पूरी घटना नगर थाना क्षेत्र में एनएच के किनारे स्थित एक होटल की है। पूरी घटना 27 सितंबर की सुबह की है। हालांकि घटना के बाद पीड़िता कल से थाना का चक्कर लगा रही थी। इसके बाद 28 सितंबर की देर रात नगर थाना में लड़की के बयान पर नगर थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया कर रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़िता कल अपने घर से निकली थी। जिसके बाद उसके पहचान का लड़का बाइक से होटल ले गया और दूसरे लड़के के हवाले कर दिया जहाँ वो दूसरा शख्स उसे होटल के कमरे में ले गया और बंद कर दिया। फिर उसके बाद उसके साथ जमकर जूते चप्पल, लाट घुसों बेहरमी से पिटाई की । इस दौरान लड़की बार-बार गुहार लगाती रही, लेकिन लड़के उसे बेरहमी से पिटाई करता रहा। इस दौरान लड़की बचने का भी भरपूर प्रयास की लेकिन युवक के द्वारा उसे बेरहमी से पीटा जाता रहा। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। नग्न अवस्था में वीडियो बनाया गया और फिर पिटाई और नंगी अवस्था का वीडियो वायरल कर दिया गया। पीड़िता सोमवार की देर शाम नगर थाना पहुंची है और उसके आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छापेमारी में जुटी है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने बताया कि पीड़िता के साथ होटल में मारपीट की गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। एक आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी का कितना बेखौफ था इसका अंदाजा आप इस वीडियो से लगा सकते हैं कि मोबाइल टेबल पर रखकर लड़की के साथ मारपीट करते रहा और खुद वीडियो बनाकर नग्न अवस्था का वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया। बीच शहर इस तरह की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। लगातार बिहार में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रही है, कई जिलों में इस तरह लड़कियों के साथ छेड़खानी और मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। अब ऐसे समय में बेगूसराय से एक लड़की के साथ रेप और मारपीट का वीडियो वायरल किया गया है। वहीं इस मामले पर एसपी मनीष ने कहा की घटना को बेहद गंभीरता से लेते हुये एसआईटी गठित कर छापेमारी की जा रही है!

बाइट – मनीष कुमार, एसपी

Join us on: