रिपोर्ट – अमित कुमार!
बिहार में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए इस्तीफे की मांग की है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं और सरकार अपराध पर लगाम लगाने में विफल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से सवाल करते हुए कहा कि यदि वे अपनी जुबान के पक्के हैं, तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।
तेजस्वी यादव ने हाल की घटनाओं का हवाला देते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए और सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की। जमुई की घटना के बाद विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहा है।
बाइट:
तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष, बिहार



