रिपोर्ट – अमित कुमार!
बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी ने पटना स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित जनता दरबार के दौरान राज्य की प्रशासनिक स्थिति और कानून-व्यवस्था पर सरकार का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने प्रदेश में बढ़ रहे अपराध और विपक्षी दलों द्वारा उठाए जा रहे सवालों का जवाब देते हुए जोर देकर कहा कि बिहार में पूरी तरह से ‘कानून का राज’ कायम है। पूर्वमुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है और राज्य में न्याय के साथ विकास की नीति आज भी सर्वोच्च प्राथमिकता पर है।
अशोक चौधरी ने राज्य की विशाल जनसांख्यिकी का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार करीब १४ करोड़ की आबादी वाला एक अत्यंत घना और बड़ा राज्य है। इतने बड़े भौगोलिक क्षेत्र और भारी जनसंख्या वाले राज्य में कुछ छिटपुट आपराधिक घटनाएं घटित हो सकती हैं, जिन्हें पूरी प्रशासनिक व्यवस्था की नाकामी के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। सरकार का ध्यान इस बात पर रहता है कि घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की प्रतिक्रिया कितनी त्वरित और निष्पक्ष है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी तरह की घटना होने पर कानून तुरंत अपना काम शुरू कर देता है और दोषियों को बख्शा नहीं जाता।
विपक्ष के लगातार हो रहे हमलो पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध को लेकर सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति है। चाहे कोई भी व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, अपराध करने पर उसके खिलाफ सख्त नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। बिहार पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही है और पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाना सरकार की पहली जिम्मेदारी है। जनता दरबार में आम लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उन्होंने कहा कि सरकार जनता के सीधे संपर्क में रहती है ताकि प्रशासनिक कमियों को दूर कर पारदर्शी शासन दिया जा सके।
बाईट.मंत्रीअशोक चौधरी



