उत्तर प्रदेश चुनाव में 50 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी जदयू – मंत्री श्रवण कुमार!

SHARE:

रिपोर्ट- मिथुन कुमार!

नालंदा – उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जनता दल यूनाइटेड ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। नालंदा में बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क तथा ग्रामीण विकास मंत्री और उत्तर प्रदेश जदयू के प्रभारी श्रवण कुमार ने यूपी चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।

श्रवण कुमार ने कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जदयू चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है। अगर गठबंधन के तहत सीटों का समझौता होता है तो उसके अनुसार चुनावी रणनीति बनाई जाएगी, लेकिन गठबंधन नहीं होने की स्थिति में भी पार्टी कई सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है।

जदयू की उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। पार्टी की ओर से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया जा रहा है। जुलाई में लखनऊ में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन विस्तार पर चर्चा हुई थी।

श्रवण कुमार पहले भी यूपी विधानसभा चुनाव में जदयू के प्रत्याशी उतारने की बात कह चुके हैं। अगस्त में मेरठ में उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार और चुनावी तैयारी पर चर्चा की थी।

वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और अन्य वरिष्ठ नेताओं के यूपी दौरे की तैयारियां भी संगठन को चुनावी मोड में लाने का हिस्सा मानी जा रही हैं। अब देखना होगा कि गठबंधन को लेकर बातचीत किस दिशा में आगे बढ़ती है और जदयू यूपी में कितनी सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारती है।

बाइट:- श्रवण कुमार, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री सह जेडीयू प्रभारी यूपी

Join us on: