रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर जिले में घर में घुसकर आरोपी द्वारा पहले जबरदस्ती की कोशिश और फिर आरोप;पति से मारपीट और गला को दबाने की भी शिकायत,शिकायत मिलने के अब पुलिस ने महज 24 घंटे में आरोपी को पकड़ा मामला जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र की है।पीड़िता के आरोप है कि आरोपी नहाते समय उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है।यही नहीं बल्कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर के आरोपी संजीव पटेल करीब एक वर्ष तक उसके साथ में जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा।
मामले को लेकर के महिला के अनुसार,करीब 6 महीने पहले उसने आरोपी से किसी भी तरह की बातचीत बंद कर दी।जिसके बाद भी आरोपी उसका फोटो और वीडियो मोहल्ले के कई लोगों को दिखाकर दोबारा संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा।इस मामले में पीड़िता ने बताया कि कल 22 सितंबर को संजीव उसके घर में घुस आया और उसके साथ me जबरदस्ती करने की कोशिश की और फिर इसी दौरान में महिला का पति वहां पहुंच गया और आरोपी को रोकने लगा। इस दौरान उसके पति के साथ मारपीट की और उसका गला दबाने का प्रयास किया।शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसके बाद आरोपी वहां से चला गया।आरोपी ने वीडियो वायरल करने की भी धमकी देकर उसे दबाव में लिया और करीब एक साल तक उसके साथ में जबरन शारीरिक संबंध बनाए।इस दौरान में महिला का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देता था।फिर इसके बाद आरोपी कथित तौर पर उसका फोटो-वीडियो लोगों को दिखाने लगा और फिर से संबंध बनाने का दबाव देने लगा।
पूरे मामले में टाउन एसडीपीओ सुरेश कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि पीड़िता के लिखित आवेदन पर 22 सितंबर को सिकंदरपुर थाने में केस दर्ज किया गया था।पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर एक नामजद आरोपी संजीव पटेल को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।इस मामले में पीड़िता के लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है।साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



