जमुई- कर्मा पूजा में विसर्जन के दौरान, पोखर में डूबने से दो बच्चियों की मौत!

SHARE:

रिपोर्ट – पुरुषोत्तम कुमार!

जमुई। सदर प्रखंड अंतर्गत अमरथ गांव में मंगलवार को हृदयविदारक हादसा हो गया। कर्मा पूजा के शुभ अवसर पर महादेव स्थान पोखर में स्नान करने गई दो बच्चियों की डूबने से असामयिक मौत हो गई।

मृतकों की पहचान अमरथ निवासी सतीश महतो एवं बिजली महतो की पुत्री के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां कर्मा पूजा को लेकर पोखर में स्नान करने गई थीं, तभी गहरे पानी में चले जाने से हादसा हो गया।

स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को पोखर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर है।

ग्रामीणों ने बताया कि महादेव स्थान पोखर गांव का मुख्य आस्था केंद्र है और हर साल कर्मा पूजा पर बड़ी संख्या में महिलाएं-बच्चियां स्नान करने आती हैं। प्रशासन से पोखर की बैरिकेडिंग और सुरक्षा की मांग उठ रही है।

Join us on: