रिपोर्ट – मनोज कुमार!
खबर बेतिया से जहां नरकटियागंज नगर के प्रकाश नगर वार्ड 11 में एक महिला की गला दबाकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है । मृतका के गले पर गहरे जख्म के निशान पाए गए है। हालांकि परिजनों ने उसके प्रेमी और उसके परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान गुड़िया पटेल के रूप में हुई है। सूचना पर शिकारपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतका वार्ड 11 में किराए के मकान में अपने बेटा के साथ रहती थी। घटना के समय वह घर में अकेली थी। मृतका की माँ ने बताया कि चीनी मिल निवासी युवक आशीष उर्फ सिकु जायसवाल से चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के घर पर भी मृतका का आना जाना था। चार दिन पहले आशीष से गुड़िया का विवाद हुआ था। मंगलवार की रात उनकी बेटी अपने किराए के मकान पर थी। इसी दौरान आशीष और उनके परिजन उसकी हत्या कर दिए।




