रिपोर्ट – बिकास कुमार!
सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र में रविवार को मवेशी व्यापारी को गोली मारकर 1 लाख 20 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। घटना चिकनी बरसम के पास की बताई जा रही है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
घायल व्यापारी की पहचान हनुमान नगर निवासी जयकिशोर यादव, पिता गुलाबी यादव के रूप में हुई है।
घायल मवेशी व्यापारी ने बताया कि वह बख्तियारपुर से मवेशी बेचकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान चिकनी बरसम के पास अपाचे बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने उन्हें हथियार के बल पर रोक लिया। अपराधियों ने गोली मारकर उनके पास मौजूद 1 लाख 20 हजार रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए। घटना दिनदहाड़े हुई।
घटना की सूचना मिलते ही सौर बाजार पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सौर बाजार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, फिर भी पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
वाईट-घायल




