बांका- महिला से मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस, लोडेड पिस्तौल समेत युवक गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – चंद्रशेखर!

बांका…. अमरपुर थाना क्षेत्र के बादशाहगंज के पास रविवार को महिला के साथ मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को लोडेड देशी कट्टा के साथ पकड़ा। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया की घटना की सूचना मिलने के बाद सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल मौके पर पहुंचे।जहाँ एक महिला के साथ यूबक द्वारा मारपीट की जा रही थी

पुलिस ने मौके से रूद्र चौधरी उर्फ भोली चौधरी (26 वर्ष), पिता अंजन चौधरी, ग्राम गोपालपुर, थाना अमरपुर, जिला बांका को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कमर से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया l गिरफ्तार यूबक का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है l

महिला बैली खातून उर्फ हैना बेगम, पति स्वर्गीय जियाउलहक, ग्राम रसुल्ला, थाना शाहकुंड, जिला भागलपुर के लिखित आवेदन पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, हथियार बरामदगी के मामले में भी नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है।

Join us on: