रिपोर्ट- मिथुन कुमार!
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नालंदा पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। जिले में शराब के अवैध कारोबार पर नकेल कसने को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। ताजा मामला दीपनगर थाना क्षेत्र के गोलापुर मार्ग से सामने आया है, जहां सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से विदेशी शराब और बीयर बरामद की गई है।
बताया जा रहा है कि शराब लदा ट्रक अचानक खराब हो गया था। इसके बाद चालक और उपचालक ने ट्रक को गोलापुर रोड के सुनसान इलाके में खड़ा कर दिया। इसी दौरान ट्रक से शराब उतारे जाने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। भीड़ को देखकर चालक और उपचालक मौके से फरार हो गए।इधर, सूचना मिलते ही दीपनगर और नूरसराय थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 67 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने आसपास के जंगल और सुनसान इलाकों में भी तलाशी अभियान चलाया।
हालांकि प्रशासन की ओर से शराब लूटे जाने की घटना की पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर बड़ी ट्रक में महज 67 लीटर शराब ही थी या ट्रक पर शराब का बड़ा जखीरा लदा था, जिसे मौके पर उतारने की तैयारी की जा रही थी।इसी दौरान शराब की लूट हो गई।
फिलहाल पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ट्रक में शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
बाइट:क्रेन ऑपरेटर
बाइट:क्रेन चालक
मिथुन कुमार, संवाददाता नालंदा



