पटना में राष्ट्रीय जनता दल की ओर से तुलसीदास मेहता स्मृति सभा का आयोजन।

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

कार्यक्रम जगजीवन राम शोध एवं अध्ययन संस्थान में आयोजित हुआ, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दकी, जयप्रकाश नारायण यादव, कांति सिंह सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तुलसीदास मेहता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।
वीओ:
पटना के जगजीवन राम शोध एवं अध्ययन संस्थान में राष्ट्रीय जनता दल द्वारा तुलसीदास मेहता की स्मृति में सभा आयोजित की गई। इस मौके पर आरजेडी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने तुलसीदास मेहता के सामाजिक और राजनीतिक योगदान पर चर्चा की और उनके विचारों को याद किया।
सभा में उपस्थित नेताओं ने कहा कि तुलसीदास मेहता ने अपने सार्वजनिक जीवन में समाज और वंचित वर्गों के हितों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
एंकर आउट्रो:
तुलसीदास मेहता स्मृति सभा के जरिए आरजेडी नेताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Join us on: