बढ़ते संक्रमण के बीच प्रशासन अलर्ट, SDM ने किया निरीक्षण!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा!

कोविड-19 के तीसरे चरण के मद्देनजर SDM सुमित कुमार के साथ उप समाहर्ता भूमि सुधार,अनिल कुमार आर्य, थानाध्यक्ष संजीत कुमार सहित कई अधिकारी बाढ़ अनुमंडल अस्पताल पहुंचे, वहां पहुंचकर कोविड-19 से संक्रमित लोगों को रखने के लिए आइसोलेशन वार्ड की तैयारी का जायजा लिया, इस दौरान एसडीओ ने ऑक्सीजन प्लांट, बिजली व्यवस्था, साफ-सफाई एवं ऑक्सीजन सिलेंडर का भी जायजा लेते हुए अस्पताल कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया।
एसडीओ ने साफ तौर पर कहा कि दूसरे लहर में भी बाढ़ में कभी भी ऑक्सीजन की कमी होने नहीं दिया गया था, और तीसरे लहर में भी अगर जरूरत पड़ी तो किसी भी हालत में ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी क्योंकि 105 बेड के लिए ऑक्सीजन की मुकम्मल व्यवस्था है। साथ ही ऑक्सीजन जनरेट करने वाली मशीन का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो 500 बेड का भी इंतजाम किया जायेगा
/ वाइट– सुमित कुमार एसडीओ बाढ़

Join us on:

Leave a Comment