प्रधानमंत्री के सुरक्षा को लेकर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महामृत्युंजय जाप हवन कार्यक्रम आयोजित!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

पंजाब में घटी घटना सामान्य नहीं बल्कि प्रधानमंत्री के हत्या की साजिश थी।
वरना इस तरह से प्रधानमंत्री के सुरक्षा में भेद नहीं हो सकता।
महिला मोर्चा द्वारा आयोजित महामृत्युंजय जाप हवन कार्यक्रम के बाद महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह ने कही वह बताइ की प्रधानमंत्री के सड़क यात्रा का सूचना राज्य के मुख्यमंत्री और डीजीपी को रहता है जो कि काफी गोपनीय होता है, इसके बावजूद भी प्रदर्शनकारी सड़क पर डटे रहे। दुर्भाग्य की बात यह है कि पंजाब की पुलिस उसी प्रदर्शनकारियों के साथ चाय पर चुस्कियां ले रहे थे।
ईश्वर की असीम कृपा रही की कल प्रधानमंत्री के काफिले पर किसी भी प्रकार का हमला नहीं हुआ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन से जितना खिलवाड़ करना चाहे कांग्रेस कर ले लेकिन देश में उनकी लोकप्रियता कभी कम नहीं होगी।
आज उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन के लिए हम सभी लोगों ने बूढ़ानाथ घाट स्थित मसानी काली मंदिर के पास हवन किया एवं महामृत्युंजय जप की।
इसमें मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री माला सिंह,वार्ड पार्षद विदुवाला सिंह, जिला उपाध्यक्ष बबीता मिश्रा, नारायणी मिश्रा, प्रीति प्रसाद, अरुण भगत पप्पू मिश्रा सहित दर्जनों लोग सामिल हुए।

Join us on:

Leave a Comment